डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए बोकारो में बना 10 बेड का आइसोलेशन सेंटर

बोकारो झारखंड से नरेश कुमार की रिपोर्ट: डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए बोकारो स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, जहा बोकारो सदर अस्पताल में बनाया गया 10 बेड का आइसोलेशन सेंटर, साथ ही जिले के 9 प्रखंडों के अस्पतालों में दो-दो बेड का बनाया गया आइसोलेशन सेंटर जहां पर डेंगू से ग्रसित मरीजों को रखा जाएगा। डेंगू से निपटने के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम भी बनाई गई है साथ ही ऑक्सीजन सहित वेंटिलेटर की भी व्यवस्था की गई है।

इस दौरान बोकारो सदर अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर का जायजा बोकारो सिविल सर्जन डॉ० दिनेश कुमार के साथ साथ अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ० अरविंद कुमार ने भी लिया। बोकारो सिविल सर्जन डॉ० दिनेश कुमार ने कहा की सर्विलेंस की टीम भी बनाई गई है जो अबतक बोकारो जिले के 20 हजार घरों का मुआयना कर जलजमाव के बारे में जानकारी ले चुका है। उन्होंने कहा की टीम के लोगो के द्वारा लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है ताकि कूलर सहित अन्य जगहों पर लोग जलजमाव न करे। साथ ही साथ डिमोफोर्स का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

सिविल सर्जन की माने तो बोकारो में बुखार वाले मरीजों पर नजर रखा जा रहा है लेकिन अबतक डेंगू के कोई मरीज नहीं मिले है। उन्होंने कहा की बोकारो सदर अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है साथ ही जिले के 9 प्रखंडो में दो-दो बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है।

Next Post

सीपीएम बोकारो लोकल कमिटी द्वारा पार्टी सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

Wed Sep 13 , 2023
बोकारो संवाददाता: आज दिनांक 13 सितंबर […]
cpm bokaro local committee arranged training program for party members

ताज़ा ख़बरें