16वीं झारखंड राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023-24 का समापन

16th-jharkhand-state-boxing-championship-2023-24-ended

बोकारो से नरेश कुमार: बोकारो के जैनामोड़, जरीडीह स्थित सैम्फोर्ड इंटरनेशनल अकादमी में बोकारो जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 16वीं झारखंड राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023-24 का समापन हो गया। तीसरे व अंतिम दिन पूर्वी सिंहभूम व रांची के प्रतिभागी खिलाड़ी के बीच 48-50 किलोग्राम महिला वर्ग खेल का आगाज हुआ, जिसमें नेहा, पूर्वी सिंहभूम विजय हुई।

16वीं झारखंड राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप का तीसरा व अंतिम दिन मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री झारखंड सरकार के हफीजुल हसन ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया।

इस मौके पर बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसडीओ चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सचिव झारखण्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन आनंद बिहारी दुबे, अध्यक्ष बोकारो जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन मंजूर अंसारी, सचिव बोकारो जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन सह अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज एंजेला सिंह सहित अन्य मौजूद थे

16वीं झारखंड राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023-24 के तीसरा व अंतिम दिन महिला वर्ग में 2 फाइनल मैच खेला गया जिसमें 48-50 किलोग्राम में नेहा, पूर्वी सिंहभूम और 50-52 किलोग्राम में संजना, धनबाद विजय हुई। पुरुष वर्ग में कुल 10 फाइनल मैच खेला गया जिसमें 46-48 किलोग्राम में राहुल कुमार पूर्वी सिंहभूम, 48-51 किलोग्राम में निखिल भुइया पूर्वी सिंहभूम, 51-54 किलोग्राम में कृष्णा जोरा पूर्वी सिंहभूम, 54-57 किलोग्राम में प्रेम कुमार पूर्वी सिंहभूम, 60-63.5 किलोग्राम में शैलेन्द्र हजारीबाग, 67-71 किलोग्राम में सचिन कुमार धनबाद, 71-75 किलोग्राम में मंजेश पश्चिम सिंहभूम,75-80 किलोग्राम में आकाश दास रामगढ, 80-86 किलोग्राम में सुभम मोदक पश्चिम सिंहभूम , 86-92 किलोग्राम में मोहम्मद महताब धनबाद विजय हुए।

मंत्री हफीजुल हसन ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा दे रही है, जिसके लिए डिस्ट्रिक्ट वाइज मल्टीपरपज खेल स्टेडियम भी तैयार किया जा रहा है। बोकारो में भी मल्टीपरपज स्टेडियम बनाने की तैयारी सरकार करेगी ताकि यहां के युवा खेल में आगे बढ़ सके।

Next Post

खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Sun Sep 17 , 2023
धनबाद: पंजाब के अमृतसर में […]
players welcomed in bermo

ताज़ा ख़बरें