रांची : अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची के तत्वाधान से जैप 1 ग्राउंड डोरंडा में 18वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आलमगीर आलम मंत्री ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री आलमगीर आलम को डीजीपी अजय कुमार सिंह ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किए। कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से आए पुलिस अधिकारियों ने आकर्षक परेड , बैंड पार्टी , स्वान दस्ता , एनएसजी के द्वारा आतंकवादियों कुमार गिराना एवं अन्य कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने झारखंड पुलिस के द्वारा जनता के प्रति किए जा रहे कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के सैकड़ो पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।