जेपी ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के हैप्पी अर्थ डे में शामिल हुए विधायक राज सिन्हा

जेपी ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के हैप्पी अर्थ डे में शामिल हुए विधायक राज सिन्हा

                        धनबाद:मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर बलियापुर रोड स्थित जेपी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में हैप्पी अर्थ डे मनाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा उपस्थित हुए। जहां उन्हें पौधा देकर अर्थ डे दिवस की बधाई दी गई। इस मौके पर जेपी हॉस्पिटल एवं जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर के चारों ओर विधायक राज सिन्हा, जेपी हॉस्पिटल और जेपी इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष प्रदीप मंडल व प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल, डायरेक्टर डॉ. किमी मंडल भाजपा के जिला महामंत्री मानस प्रसून, प्रबीर मंडल, जे पी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या शोभना भट्टाचार्य,फार्मेसी की प्राचार्य नीलम सिंह ने विभिन्न फलों, फूलों एवं जनउपयोगी औषधियों का पौधा रोपण किया।

इस मौके पर राज सिन्हा ने कहा आज के जीवन शैली के कारण दिन प्रतिदिन हमारी पृथ्वी दूषित हो रही है जिस कारण हम लोग प्रकृति का प्रकोप झेल रहे हैं आज के इस परिवेश में हमें पृथ्वी के संरक्षण के प्रति बहुत ही सजग होना होगा नहीं तो भविष्य में इसके बहुत दुष्परिणाम होंगे। अब हर व्यक्ति को आवश्यक रूप से वृक्षारोपण पर ध्यान देना चाहिए तभी हम पृथ्वी को सही मायने में प्रदूषण मुक्त कर सकते हैं जेपी हॉस्पिटल और जेपी इंस्टीट्यूशन का हर वर्ष के अंतराल में पौधारोपण कार्यक्रम और इसके प्रेरणा का प्रयास बहुत ही सराहनीय है। अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने कहा हर वर्ष के अंतराल में पौधारोपण का कार्यक्रम जेपी ग्रुप द्वारा किया जाता है। जिसमें जेपी ग्रुप के समस्त डॉक्टर,शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राए सम्मिलित होते हैं। प्रबंध निदेशक नित्यानन्द मंडल ने कहा अपने घरों, ऑफिस एवं उपयुक्त स्थानों पर नियमित रूप से पौधा रोपण करें, साथ ही पौधे को भली भाती सुरक्षित एवं संरक्षित रखें एवं विभिन्न मौकों पर लोगों को पौधा भेंट कर पौधारोपण करने की प्रेरणा दें। भविष्य में इसका परिणाम पर्यावरण के मद्दे नजर बहुत सुखद होगा और हमारा आसपास हरा भरा होगा।

Next Post

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने खपरियावां में पी.सी.सी. पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।

Tue Apr 22 , 2025
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने […]

ताज़ा ख़बरें