खिलाड़ियों को सरकार व प्रशासन की ओर से, नहीं मिल रही कोई सुविधा |
स्थानीय लोगों ने दी, जीतकर आये खिलाड़ियों को बधाई, लोगों में है हर्ष |
एसएनएस24न्यूज :
गिरिडीह : रांची के खेलगांव में 1 से 4 सितंबर तक हुए 14वें ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह की टीम ने पांच स्वर्ण पदक सहित तीन कांस्य पदक अपने नाम करने में कामयाब रही। गिरीडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह के 9 सदस्यीय टीम गई थी, जिसमे आठ खिलाड़ी और एक कोच रोहित राय शामिल थे। उन्होंने बताया कि ये गिरिडीह के लिए हर्ष की बात है कि आठ में से आठ खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे।
पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियो के नाम इस प्रकार है। सब जूनियर बालिका वर्ग में काव्या सिंह गोल्ड मेडल तथा नव्या सिंह सिल्वर मैडल जितने में कामयाब रहीं। प्रेशर आयु वर्ग में विकास, समीर और कृष्णा ने स्वर्ण पदक जीता एवं सौरभ, प्रिंस और राकेश कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। जिससे गिरिडीह के सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियो में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत भर से लगभग दो हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता चार आयु वर्ग और फ्रेशर वर्ग में खेला गया था।
उन्होंने बताया कि बीते कुछ वर्षों से गिरिडीह के ताईक्वांडो खिलाड़ी अपने काबलियत से जिला से लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं।गिरिडीह का नाम राष्ट्रीय स्तर पर लहरा रहे है। इसके बावजूद भी इनको कोई भी सहायता खेल विभाग या सरकार की ओर से नही मिल रही है। इस ताइक्वांडो खेल में उपयोग होने वाली खेल सामग्री थोड़ी महंगी होती है।
सभी खिलाड़ी मध्यम परिवार से आते हैं। ताइक्वांडो खेल में उपयोग आनेवाली खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कई बार खेल विभाग को आवेदन जिला संघ की ओर से दिया गया है पर अब तक कोई सुनवाई हुई है। कहा कि गिरिडीह जिले का नाम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रौशन करने पर पूरे गिरिडीह में हर्ष का माहौल है।
इसका सारा श्रेय उनके कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और रोहित राय को दी। गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के संरक्षक निर्भय शाहाबादी, अध्यक्ष सुमिर कुमार शर्मा, डॉ विकास लाल, मनोहर वर्मा, आकाश स्वर्णकार, शशिकांत विष्वकर्मा, ज्योति कुमार, रोहित राय, पंकज कुमार, राजुकमार बर्मा, बिरजू बर्मा एव अन्य सभी सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों और कोच आकाश स्वर्णकार और रोहित राय को बहुत बहुत बधाई दी और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।