विधायक के निर्देश पर नई प्रधानाध्यापिका की हुई नियुक्ति।
अनिता सिंह बनी स्वामी विवेकानंद स्कूल की नई प्रधानाध्यापिका।
जारंगडीह :-जारंगडीह स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में बेरमो विधायक सह स्वामी विवेकानंद स्कूल के अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह के आदेश व निर्देश 18 अक्टूबर 2023, वुधवार को उक्त विद्यालय के नई प्रधानाध्यापिका के पद अनिता सिंह की नियुक्ति की गई। वहीं पूर्व प्रधानाध्यापक राम प्रवेश सिंह को उक्त पद से मुक्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानाध्यापक राम प्रवेश सिंह पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं छात्र छात्राओं के अभिभावकों के द्वारा कई तरह के आरोप लगने की बात कही गई है।
ज्ञातव्य हो कि उक्त मौके पर ही नई प्रधानाध्यापिका एवं पूर्व प्रधानाध्यापक के बीच चार्ज हैण्डओवर एवं टेकओवर काम भी किया गया। उक्त अवसर पर बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी आरके राणा के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर अमित कुमार एवं कांग्रेस के नेता व बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के अलावे उक्त विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं यथा वीरमणि पांडेय, युगल किशोर झा, मुक्ता कुमारी, साजेश कुमार गुप्ता, रीता कुमारी, टेम्पोरेरी शिक्षिका साजिदा आदि उपस्थित थे।
मौके पर नवनियुक्त प्राचार्या अनिता सिंह को उपस्थित जनों ने बधाई एवं शुभकामना दिए।