छठ घाट सफाई के दौरान हादसे में एक युवक की मौत

बेरमो: छठ घाट सफाई के दौरान हादसे में एक युवक की मौत

गोमिया: गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत अंतर्गत खुदगड्ढा ग्राम के एक तालाब की सफाई के दौरान हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा तफरी माहौल हो गया। मौके पर मौजूद संस्था के लोग तत्काल उसे अस्पताल ले जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग पहुंच गए। हज़ारी पंचायत के मुखिया तारामणि देवी, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, उप मुखिया सहित अन्य लोग पहुंचे और और मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

वहीं स्थानीय गोमिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया गया कि बोकारो के एक संस्था के द्वारा खुदगड्ढा ग्राम स्थित एक तालाब की सफाई जेसीबी मशीन से की जा रही थी।

इस दौरान जेसीबी का बकेट घूम जाने के कारण बगल में खड़े युवक अजय कुमार प्रजापति 35 वर्ष उसके चपेट में आ गया। बकेट से चोट लगने के कारण वह वहीं पर गिर गया। वहां मौजूद संस्था के लोग और अन्य व्यक्तियों ने उसे कार में लादकर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Next Post

महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की उम्र के अनुसार हो उनकी आदमकद का निर्माण- काली दास मुर्मू

Thu Nov 16 , 2023
महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा […]

ताज़ा ख़बरें