संघटनात्मक कार्यों में निष्क्रिय पदाधिकारियों की आवश्यकता नहीं : हसनैन अली
यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान को लेकर गिरिडीह नया परिसदन भवन में बैठक
गिरिडीह : गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हसनैन अली के नेतृत्व में नया परिसदन भवन में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी शेषनारायण ओझा एवं झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज उपस्थित थे।
पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संघटनात्मक कार्यों पर चर्चा हुई और हर बूथ पर संगठन सशक्तिकरण को लेकर एवं जनता के मुद्दों के समाधान को लेकर सकारात्मक पहल करने के लिए निर्देश दी गई। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन सशक्तिकरण और मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि जिले में संगठन को सशक्त और मजबूत करना आवश्यक है।
आम जनता के समस्याओं का समाधान कैसे हो सके और युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों में संगठन से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। आने वाले समय में खासतौर पर 2024 हमारा लक्ष्य है और लोकसभा चुनाव में हम कैसे केंद्र की तानाशाह सरकार जिसको अब इंडिया के नाम से भी तकलीफ होने लगा है। उसे 2024 में इस देश से कैसे उखाड़ कर फेंका जाए इस पर रणनीति बनाई गई।
कहा कि देश में जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है, विकास की गति धीमी हो रही है। देश के सभी स्रोतों को बेचने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। यहां प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी ने संगठन सशक्तिकरण एवं जनता के समस्याओं में समाधान के लिए उनके साथ खड़ा होने का निर्देश दिया।
मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस के कॉर्डिनेटर सीमा कुमारी, गिरिडीह युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शशि शर्मा, अफसर अली, अनुज मिश्रा, जिला महासचिव बंटी अली, पुरुषोत्तम चौधरी, रामानंद कुशवाहा, शाकिब अहमद , अयान खान, विनय वर्मा, जिला सचिव इमामुद्दीन अंसारी, रोहित राय, संजू अंसारी, संतोष सिंह, मो० इमरान, धनवार विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार राय, डुमरी विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो , जमुआ विधानसभा अध्यक्ष अहमद रजा नूरी समेत अन्य लोगों की उपस्थिति रही।