अखंड हरि-कीर्तन गोमिया में सम्मिलित हुए राज्य समन्वय समिति सदस्य सह मंत्री योगेंद्र प्रसाद

राज्य समन्वय समिति सदस्य सह मंत्री(दर्जा प्राप्त) योगेंद्र प्रसाद गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी पंचायत के ग्राम नायक टोला पहुंचे। यहां आयोजित अखंड हरिकीर्त्तन अनुष्ठान में मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ हरिकीर्त्तन करते हुए मंदिर की परिक्रमा की।

मंदिर में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख, समृद्धि की मंगलकामना की। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को अनुष्ठान की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का हालचाल भी लिया। पूजा समिति ने श्री महतो का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मौके पर पवन नायक, विजय नायक, संतोष कुमार, त्रिभुआन नायक, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Latest खबरों के लिए देखें https://youtube.com/@sns24news 

 

Next Post

मंडल अध्यक्ष नारायण महतो की अध्यक्षता में हुई, गोमिया भाजपा विधानसभा स्तरीय बैठक

Sat Aug 12 , 2023
गोमिया बैंक मोड़ स्थित गायत्री […]
gomia-bjp-legisleture-assembly-meet

ताज़ा ख़बरें