अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की झारखंड प्रदेश कमेटी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की झारखंड प्रदेश कमेटी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

झारखंड के सभी जिलों में माध्यदेशिय कमेटी का चुनाव कर विस्तार किया जाएगा:विशाल कुमार गुप्ता

धनबाद( जामताड़ा):रविवार को जामताड़ा में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा झारखंड प्रदेश कमेटी की एक दिवसीय बैठक सर्वप्रथम कुल देवता बाबा गणिनाथ बाबा पर पुष्प अर्पित कर प्रारंभ किया गया। बैठक मे झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद गुप्ता समेत का झारखंड के अन्य जिलों के पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित थे। झारखंड में मध्यदेशीय समाज के सशक्तिकरण, सामाजिक कार्यों, गरीब कन्याओं का विवाह में मदद एवं बच्चों की शिक्षा के संदर्भ में चर्चा की गई।साथ ही जामताड़ा कमेटी का विस्तार किया गया। मध्य देशीय सभा के धनबाद जिलाध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता ने कहा झारखंड के सभी जिलों में चुनाव कर कमेटी का व्यापक विस्तार किया जाएगा। कमेटी विस्तार में धनबाद जिला अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा से प्रमंडल प्रभारी राजेश गुप्ता , राजेश गुप्ता जितेंद्र गुप्ता,रविराज, सुनील कुमार, कैलाश गुप्ता,राजेश कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, भाग से दिलीप गुप्ता, रंजीत गुप्ता तिलकुट आदि ने जामताड़ा कमिटी का चुनाव कर विस्तार किये। जामताड़ा के जिलाध्यक्ष डा. राजदेव कुमार महामंत्री वैजनाथ साह, अनूप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष नगर अध्यक्ष अंगद गुप्ता,युवा अध्यक्ष नंदन कुमार गुप्ता, युवा महासचिव मोहन कुमार गुप्ता, युवा कोषाध्यक्ष दिपक साह आदि को बनाया गया।

Next Post

झरिया में किन्नरों ने कश्मीर में घटी घटना में मृत लोगों को दी श्रद्धांजलि

Sun Apr 27 , 2025
झरिया में किन्नरों ने कश्मीर […]

ताज़ा ख़बरें