आलोक पब्लिक स्कूल सेंट्रल कॉलोनी फुसरो में आयोजित वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता।
बताया गया कि 23 अगस्त को आलोक पब्लिक स्कूल सेंट्रल कॉलोनी फुसरो के प्रांगण में वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पतरातू डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल एसआर प्रसाद एवं आलोक पब्लिक स्कूल के निदेशक अनित सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया। इस खेल में विद्यालय के शिक्षक एवं क्लास नवम एवं दशम के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षकों शिक्षिकाओं ने खेल का काफी आनंद लिया। इस खेल को विद्यालय में प्रारंभ करने के लिए विद्यालय के खेल शिक्षक सौरभ कुमार ने काफी मेहनत किया। विद्यालय के निदेशक ने कहा कि अगर इस तरह हमारे विद्यालय के बच्चे खेल में भाग लेंगे तो इन लोगों को और भी खेल खेलने वाले चीजों की व्यवस्था की जाएगी। जिससे हमारे विद्यालय के बच्चों का नाम आगे जाए।