नमस्कार, एसएनएस 24 न्यूज़ आपका स्वागत करता है। मैं खबर की शुरुआत करूं, इससे पहले आग्रह करता हूं कि इस चैनल को लाइक, सब्सक्राइब और शेयर जरूर करें जिससे लेटेस्ट खबरें आपको मिल सके।
आज मैं बात कर रहा हूं अमृत भारत स्टेशन योजना के बारे में। 6 अगस्त को इसे लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑन लाईन उद्घाटन करेंगे। इस योजना के अंतर्गत देश भर के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास किया जायेगा। पूर्व मध्य रेल, धनबाद मंडल के कुल 15 स्टेशनों का सिटी सेंटर के रूप में विकास किया जाएगा।
यह जानकारी रेल डीआरएम धनबाद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। बताया कि इस योजना के अंतर्गत देश के तीन स्टेशनों पर काम पूरा हो गया है। इनमें मध्य प्रदेश का रानी कमलापति स्टेशन, कर्नाटक के बेंगलुरु का सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल स्टेशन और गुजरात का गांधीनगर कैपिटल स्टेशन शामिल हैं। ये स्टेशन आधुनिक भारत की भव्य तस्वीर पेश करते हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। सुचारू आवाजाही के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर के अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉनकोर्स, वेटिंग रूम और रिटेल क्षेत्र विकसित किए गए हैं।
साथ ही यात्रियों के आगमन-प्रस्थान एवं वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। इस योजना के तहत रेलवे स्टेशनों तक सुगम पहुंच, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बेहतर कॉनकोर्स एरिया, उन्नत पार्किंग, दिव्यांगजन अनुकूल बुनियादी ढांचा एवं हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण अनुकूल भवन की व्यवस्था की जानी है। कहा कि ABSS के तहत पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में भी विभिन्न स्टेशनों का विकास किया जाना है। प्रारंभिक तौर पर चयनित चन्द्रपुरा, गोमो, कतरास, नगर उंटारी, गढ़वा टाउन, पहारपुर, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड, बरकाकाना, रेनुकूट और चोपन स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य किया जाएगा।
ये स्टेशन आधुनिक भारत की भव्य तस्वीर पेश करेगें। इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित कि जाएगी। यात्रियों की सुचारू आवाजाही के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर के अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉनकोर्स, वेटिंग रूम और रिटेल क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही यात्रियों के आगमन-प्रस्थान एवं वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस योजना के तहत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है। भारतीय विविधता की भव्यता को प्रदर्शित करते हुए, ये पुनर्विकसित स्टेशन नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन और प्रतिस्थापन से सुसज्जित होंगे।
स्टेशनों पर होंगे काम : • स्टेशनों का ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकास। • शहर के दोनों किनारों का एकीकरण। • स्टेशन भवनों का सुधार/पुनर्विकास। • अच्छी तरह से डिज़ाइन की गई आधुनिक यात्री सुविधाओं का प्रावधान। • अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया ट्रैफ़िक सर्कुलेशन और इंटर-मोडल एकीकरण। • यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए समान और अच्छी तरह से डिज़ाइन किए गए साइनेज। • मास्टर प्लान में उपयुक्त संपत्ति विकास का प्रावधान। • भूनिर्माण, स्थानीय कला और संस्कृति।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत धनबाद मंडल के चन्द्रपुरा – 26.50 करोड़, गोमो – 32.40 करोड़, कतरास – 26.90 करोड़, नगर उंटारी – 26.30 करोड़, गढ़वा टाउन – 25.50 करोड़, पहारपुर – 28.10 करोड़, पारसनाथ – 30.40 करोड़, हजारीबाग रोड – 28.10 करोड़, कोडरमा – 30.30 करोड़, लातेहार – 24.50 करोड़, डालटनगंज – 29.20 करोड़, गढ़वा रोड – 24.50 करोड़, बरकाकाना – 32.60 करोड़, रेनुकूट – 31.70 करोड़, चोपन – 30.90 करोड़ की लागत से विकास कार्य किया जाना प्रस्तावित है।