जिलााध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2023 दिन रविवार पूर्वाह्न 11ः30 बजे पुराना विधानसभा सभागार, धुर्वा, रांची में जिलााध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहूत की गई है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि उक्त बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के तैयारी की समीक्षा करते हुए संगठन की पूर्णता एवं अन्य सांगठनिक तैयारी विषयक समयबद्ध कार्य निर्देश प्रदान जायेगी। विगत दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को पुनः वर्चुअल बैठक के माध्यम से भी आदरणीय प्रभारी अविनाश पाण्डें जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी द्वारा उक्त विषयों पर केन्द्रित समयबद्ध कार्य प्रगति रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश भी दिया जा चुका है।

इस बाबत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के माननीय अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी ने सभी जिलाध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों को यह निर्देश दिया है कि अपने सभी जिलाध्यक्ष अपने जिला एवं विधानसभा प्रभारी अपने प्रभार के विधानसभा क्षेत्र से संबंधित प्रखंडों में प्रखंड, मंडल, पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन निर्माण (अग्रणी संगठन विभाग, प्रकोष्ठ सहित) की अद्यतन जानकारी दिये गये प्रारूप में लेकर बैठक में ससमय उपस्थित होने का कष्ट करेंगे।

 

Next Post

भारतीय जनतंत्र मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन 5 नवंबर को

Sat Nov 4 , 2023
रांची : भारतीय जनतंत्र मोर्चा […]

ताज़ा ख़बरें