प्रखण्ड के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सुपोषित परिवार कार्यक्रम का आयोजन

गोमिया: बोकारो जिले के आकांक्षी प्रखण्ड गोमिया में संकल्प सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को “सुपोषित परिवार” थीम को लेकर 301 आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यक्रम किया गया। देवीपुर, खम्हरा शहर टोला, गंझु टोला, मस्जिद टोला एवं सरहचिया केन्द्रों पर विशेष कार्यक्रम किया गया। यहां बच्चों की वृद्धि, निगरानी एवं गर्भवति माताओं का वजन लिया गया। गोदभराई, अन्नप्राशन तथा संतुलित आहार एवं विभिन्न प्रकार की मोटे अनाज के थाली पर चर्चा की गई। किचन गार्डेन से लाभ पर बातचीत करते हुए उसे अभ्यास में लाने पर भी बातचीत की गई।

मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अलका रानी, पिरामल फाउण्डेशन से केशव तिवारी तथा सभी महिला पर्यवेक्षिका-ललिता कुमारी, रेखा कुमारी, संध्या कुमारी एवं कांति कुमारी तथा सभी सेविका एवं सहायिका, सहिया उपस्थित हुई।

Next Post

बंदोबस्त कार्यालय दुमका में निदेशालय द्वारा जारी आदेश की उड़ रहीं धज्जियां

Thu Oct 5 , 2023
बंदोबस्त कार्यालय दुमका में पदस्थापित […]

ताज़ा ख़बरें