धनबाद की अनीता अग्रवाल बनीं बोकारो जिले की एलएलसी सदस्य दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए अब दो जिलों में करेंगी कार्य

धनबाद की अनीता अग्रवाल बनीं बोकारो जिले की एलएलसी सदस्य

दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए अब दो जिलों में करेंगी कार्य

धनबाद:पहला कदम स्कूल धनबाद की सचिव अनीता अग्रवाल को बोकारो जिले की लोकल लेवल कमिटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। वे पहले से ही धनबाद जिले की लोकल लेवल कमिटी के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं और दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सेवाओं के सशक्तिकरण में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।बोकारो जिले में गठित नई एलएलसी में उपायुक्त, बोकारो – अध्यक्ष, तथा अनीता अग्रवाल (सचिव, पहला कदम स्कूल, धनबाद) एवं शिक्षिका आशा लता को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।यह नियुक्ति राष्ट्रीय ट्रस्ट (भारत सरकार) के अंतर्गत दिव्यांगजनों को योजनाओं एवं सेवाओं का समुचित लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।श्रीमती अग्रवाल की इस उपलब्धि को पूरे झारखंड के दिव्यांग समुदाय के लिए एक प्रेरणादायक संकेत माना जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय ट्रस्ट, परिवार संस्था, एसएनएसीएस झारखंड, तथा धनबाद एवं बोकारो के जिलाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने यह भी आग्रह किया कि नियम के अनुसार प्रत्येक तीन माह में एल एल सी की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएं, जिससे दिव्यांगजनों से संबंधित मामलों में समयबद्ध निर्णय लिए जा सकें।

Next Post

झारखंड में पहली बार सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता एवं रोकथाम पर कार्यशाला एवं वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन।

Tue Apr 15 , 2025
झारखंड में पहली बार सर्वाइकल […]

ताज़ा ख़बरें