कुश्चिरा आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित
गोपीकांदर(दुमका) : गोपीकांदर प्रखंड के कुश्चिरा दामिन डाक बंगला परिसर में कुश्चिरा आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड (झारखंड राज्य आजीविका प्रमोशन सोसाइटी) की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोपीकांदर प्रखंड के जेएसएलपीएस बीपीएम शशिसुमन सिंह,लेखापाल पूजा देवी, रीता हेम्ब्रम ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीपीएम ने बताया कि गरीब दीदीयों को मिलाकर समूह बनाया जाता है।सभी को लाभ दिया जा रहा है। सभी महिलाओं को समूह में जुड़कर काम करने की इच्छा होनी चाहिए। समूह को मिलाकर वीओ और फिर सीएलएफ बनाया जाता है।
समूह के माध्यम से अपनी समस्याओं को पदाधिकारियों को अवगत कराये। आपकी समस्याओं का हर संभव हल किया जाएगा। समूह में जो फण्ड दिया जाता है उसे सही जगह पर लगाये। उन पैसों से रोजगार कीजिये और बचत करना है। समूह के दीदियों को अचार,साबुन,अगरबत्ती सहित कई ट्रेनिंग दी जाती है। यह ट्रेनिंग निःशुल्क होती है,जो आरसेटी के द्वारा निःशुल्क दी जाती है,ताकि महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। लेखापाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि ओडमो और कुश्चिरा पंचायत के कुल 36 गांवों को मिलाकर सीएलएफ बनाया गया है। इसमें 2382 परिवार जुड़े हुए है।
कुल ग्राम संगठन की संख्या 21 है,जबकि ग्राम संगठन में जुड़े समूहों की संख्या 160 है। सीएलएफ में जुड़े वीओ की संख्या 18 है। पूजा देवी ने बीते एक वर्ष के दौरान लेखा-जोखा को विस्तृत रूप से ग्रामीणों व उपस्थित समूह की महिलाओं को बताया। इस दौरान महिलाओं के बीच कई तरह के क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से सीसी प्रसेनजित नाग,आईपीआरपी सुनील टुडू, सोम मोहली,अध्यक्ष तबिता टुडू, सचिव गुलाबी मुर्मू,कोषाध्यक्ष हुनरधनी हांसदा,एफएल कैडर सुशीला मुर्मू,सीनियर सेतु दीदी रीता हेम्ब्रम शामिल हुई।