कलात्मक शिक्षा से सद्भावना एवम् सौंदर्य प्रतिलक्षित होती है- संजीव कुमार

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के तहत जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय उ०म० विद्यालय धनयडीह के छात्र छात्राओं ने कला उत्सव में लहराया परचम

गिरीडीह: कला उत्सव राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के तहत शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है जिसका उद्वेश्य देश के माध्यमिक स्तर पर स्कूली छात्र छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा का पोषण और प्रदर्शन करके शिक्षा में कला को बढावा देना। उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह के वरीय शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि बच्चों को कला समेकित अधिगम से विषय को जोड़ने से सिखाने में रोचकता आती है। विद्यालय प्रांगण में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कलात्मक गतिविधियों को जोड़े रखने के उद्देश्य से प्रखंड, ज़िला एवम् राज्य स्तर पर होने वाले कला एवम् खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना हमारा संकल्प है।

कला उत्सव 2023 -24 में गिरिडीह प्रखंड स्तर पर चयनित छात्र छात्राओं ने संगीत ( गायन ), संगीत ( वादन ), लोक नृत्य, नाटक एकल अभिनय में ज़िला स्तरीय कला उत्सव उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह छात्र सागर शर्मा, मो. फैयाज, मो. सोहेल, छात्रा लक्ष्मी कुमारी एवम् ज्योति दास ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय कला उत्सव में सागर शर्मा ( लोक नृत्य ) एवम् लक्ष्मी कुमारी ( संगीत वादन ) गिरिडीह ज़िला का नेतृत्व करेगें।

विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रखंड एवम् ज़िला स्तर पर चयनित सभी बच्चों को प्रोत्साहित के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। विद्यालय के वरीय शिक्षक सह बाल संसद के समन्वयक संजीव कुमार का कला क्षेत्र में रुचि रखने वाले बच्चों को प्रेरित करने की सराहनीय भूमिका पर गर्व महसूस करता है।

विद्यालय के शिक्षक राहिल मेरी हंसदा, मनोज कुमार, प्रमिला कुमारी, आमोद कुमार सिंह, सुनीता कुमारी, राम लखन साहु, कृष्णदेव साहु, रीता मिश्रा एवम् विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बच्चों को बधाई दी ।

Next Post

झारखंड बिरसा सेना के बैनर तले सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम

Sun Oct 8 , 2023
रांची: आज दिनांक 8.10.2023 दिन […]

ताज़ा ख़बरें