आधार शिविर के लिए जागरूकता
बेरमो : बोकारो उपयुक्त के निर्देश पर बेरमो प्रखंड अंतर्गत जारंगडीह उत्तरी पंचायत भवन में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित होने वाले आधार पंजीकरण सुधार कैंप के लिए जागरूकता एवं प्रचार प्रसार किया गया। बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधि ,गणमान्य एवं समाजसेवी के साथ बैठक आयोजित की गई। बीडीओ ने कहा आधार कार्ड से संबंधित जो भी समस्या हो उसके समाधान के लिए यहां शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में आकर लोग आधार में जो भी त्रुटि हो उसका सुधार कर सकते हैं।
मौके पर उत्तरी मुखिया फिरोज खातून, दक्षिणी मुखिया सुमंती देवी, उत्तरी उप मुखिया रूबी देवी, पंसस अरुणा देवी, कथारा दक्षिणी बोड़िया मुखिया तरूलाता देवी, पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, विनीता कुमारी, वार्ड सदस्य पूजा मुर्मू, रीता देवी,कंचन सिंह,लवली सिंह, प्रखंड कार्यालय कर्मी प्रदीप कुमार यादव,उपल कुमारी, प्रकाश चंद्र करमाली, श्याम कुमार, ललित रजक,मोहम्मद इम्तियाज अंसारी,सुदेश भूईयां शैलेंद्र मुखी श्याम कुमार आदि उपस्थित थे