यातायात नियमों के पालन हेतु दुमका के टोंगरा, विश्वविद्यालय ओपी, सरैयाहाट एवं हंसडीहा थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही लोगों को किया गया सड़क सुरक्षा,साइबर सुरक्षा, डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम तथा मॉब लिंचिंग की रोकथाम हेतु जागरूक भी किया गया। नमस्कार, एसएनएस 24 न्यूज़ आपका स्वागत करता है।
मैं खबर को विस्तार से बताऊं, इससे पहले आग्रह करता हूं कि इस चैनल को लाइक, सब्सक्राइब और शेयर जरूर करें जिससे लेटेस्ट खबरें आपको मिल सके। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देशानुसार दुमका जिले के टोंगरा, विश्वविद्यालय ओपी, सरैयाहाट एवं हंसडीहा थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन हेतु एक सप्ताह का स्पेशल ड्राइव के तहत जागरूकता अभियान अलग अलग भाषा में चलाया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के स्कूल,कॉलेज एवं बाजार में सड़क सुरक्षा अभियान, साइबर सुरक्षा अभियान, डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम तथा मॉब लिंचिंग की रोकथाम हेतु जागरूकता रथ निकालकर हिंदी एवं संथाली भाषा में माइकिंग कर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में सभी थाना प्रभारी ने अपने अपने क्षेत्र के स्कूल एवं कॉलेज/मेडिकल कॉलेज में छात्रों के बीच जागरूकता फैलाई एवं क्षेत्रों में जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को हिंदी एवं संथाली भाषा में जागरूक किया।
मौके पर पुलिस पदाधिकारियों ने छात्रों से कहा कि जब आपके अभिभावक आपको स्कूल से बिना हेलमेट या चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट के लेने आते हैं तो आप उनका विरोध करें एवं उन्हें यातायात के नियमों से अवगत कराते हुए नियमों को पालन करने हेतु प्रेरित करें। बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना ना भूलें,इससे आप सुरक्षित रहेंगे। कहा कि नशे में वाहन नहीं चलाएं। वाहन चलाते समय दूसरे वाहन के चालक को सहयोग करें।
रात में वाहन चलाते समय डीपर, लाइट एवं इंडिकेटर का इस्तेमाल जरूर करें। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन ना चलाने दें। यातायात नियम आपकी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। ट्रैफिक नियम का पालन कर दुर्घटना से बचें। वाहनों के फिटनेस का पूर्ण ख्याल रखें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं।
दुर्घटना से देर भली इसलिए ओवर स्पीड/ओवरलोड वाहन न चलाएं। मौके पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन धीमी गति से चलाने हेतु विशेष अभियान चलाकर हिंदी एवं संथाली भाषा में लोगों को जागरूक किए। लोगों से अपील की गई कि नशे में वाहन चलाने वाले चालक की जानकारी देने के लिए पुलिस द्वारा जारी डायल 100 में कॉल करें अथवा नजदीकी थाना से संपर्क करें।