गोमिया: बैंक मोड़ स्थित गायत्री गेस्ट हाउस के बेस मेंट के सभागार में गुरूवार को भाजपा संकल्प यात्रा सह जनसभा में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आगमन से संबंधित तैयारियों के निमित्त बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव ने किया। बैठक में भाजपा गोमिया प्रखंड के तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष , बूथ अध्यक्षगण , सक्रिय सदस्यगण एवं कार्यकर्तागण शामिल थे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि संकल्प यात्रा और जनसभा को संबोधित करने के लिए 30 अक्तूबर को गोमिया बैंक मोड़ स्थित टैक्सी स्टैंड के प्रांगण में झारखंड के पहले मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन होने जा रहा है।जिसमें प्रत्येक बूथों में जाकर वहाँ के लोगों को सूचना देकर उनको जनसभा के दौरान उपस्थित होने के लिए आग्रह करना है।
सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिम्मेवारियाँ भी दी गई। बैठक को पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक,भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति, सुरेन्द्र राज एवं गोमिया प्रभारी अनिल स्वर्णकार ने भी संबोधित किया।इस दौरान दरवारी मांझी, गोमिया मंडल अध्यक्ष नारायण महतो,ललपनिया से प्रेम लाल साव एवं महेश वास्के,साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दूबे के अलावा रामजी प्रसाद,चंदना डे,सतेन्द्र सिंह,गंदौरी राम,मोहन कुमार,दीपक ठाकुर,ओमकिंकर वर्मा,धनश्याम डे,टेको चंद महतो,विशाल चौहान के अलावा सक्रिय कार्यकर्तागण उपस्थित थे।