गिरिडीह: बजरंग दल के द्वारा निकाली गई शौर्य जागरण यात्रा सोमवार की शाम गिरिडीह शहर पहुंची । इस दौरान शौर्य यात्रा का बजरंग दल व हिंदू संगठन के लोगों ने भव्य रूप से स्वागत किया। बजरंग दल के शौर्य जागरण यात्रा के पचंबा पहुंचने के बाद ही यहां जमकर आतिशबाजी की गई। इसके बाद यह यात्रा मोहनपुर, बिशनपुर, भण्डारीडीह होते हुए बड़ा चौक पहुंची। शौर्य यात्रा के दौरान सैकडों की संख्या में लोग शामिल थे। इस दौरान सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
सुरक्षा को लेकर सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, नगर थाना प्रभारी भिखारी राम, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। वंही सुरक्षा के मद्देनजर शहर के विभिन्न चौक – चौराहों पर पुलिस बल के जवान तैनात थे।
बेरमो: बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा के बेरमो प्रखंड पहुँचने पर यहाँ भी भव्य रूप से स्वागत हुआ। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सह शौर्य जागरण यात्रा सह धर्मसभा। यह कार्यक्रम 29 सितंबर से आरंभ होकर 8 अक्टूबर तक चलेगा। समापन रांची में है। 3 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष रथ का पड़ाव हुआ। यह रथ 8 अक्टूबर तक पूरे नगर में ग्राम में भ्रमण करेगी और सनातन का प्रचार भी किया जाएगा। यहां मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री संजय चालक, विनय कुमार, ग्रामीण जिला के संयोजक अभिमन्यु पासवान, आरएसएस के मंचू सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी के साथ-साथ पूर्व पार्षद राधा देवी, संजय गुप्ता, शंकर भदानी, दुर्गा वाहिनी की सुमन कुमारी, नीपू कुमारी टुनटुन तिवारी, निवर्तमान पार्षद नगर परिषद् फुसरो वार्ड संख्या 22 के भरत वर्मा, पिंकू गुप्ता, रंजन सिंह व नवीन महतो यात्रा का स्वागत करने में अग्रणी रहे।