बैंकों के पदाधिकारियों के साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक 

गिरिडीह : माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 सितंबर 2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर गिरिडीह में किया जाएगा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सौरव कुमार गौतम ने कहा कि माननीय झालसा, रांची द्वारा आमजनों एवं पक्षकारों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पुनः एक बार 9 सितंबर 2023 को कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में इस आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज सभी बैंकों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

इस मीटिंग में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह श्रीमती वीणा मिश्रा के प्रकोष्ठ में गिरिडीह न्यायमंडल के सभी बीमा कंपनियों के पदाधिकारियों, बीमा कंपनी के विद्वान अधिवक्ताओं एवं क्लेमेंट के अधिवक्ताओं सहित बैंक के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह वीणा मिश्रा के द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने अपने बीमा कंपनियों एवं बैंकों के चिन्हित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

विदित हो कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामले, सिविल मामले, वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामले, वन विभाग, बिजली विभाग, माप तौल विभाग, श्रम विभाग, उत्पाद विभाग, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, सर्टिफिकेट केस, बैंक वाद, इंश्योरेंस क्लेम, टेलीफोन एवं नगर निगम से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान सहित जनोपयोगी सेवाएं से संबंधित मामलों का निष्पादन पक्षकारों के आपसी सहमति के आधार पर किया जाना है। इसके लिए सभी संबंधित न्यायालयों तथा विभागों से सुलहनीय मामलों को चिन्हित करने तथा संबंधित पक्षकारों को नोटिस प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सौरव कुमार गौतम कुमार ने गिरिडीह ने आम पक्षकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, विद्वान अधिवक्ताओं, मीडिया बंधुओं से अपील किया कि सभी अपने अपने-अपने स्तर से इस आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजनों बताएं।

Next Post

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखा कर सकेंगे मतदान

Sat Aug 26 , 2023
डुमरी विधानसभा उप चुनाव को […]
डुमरी विधानसभा उपचुनाव में वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखा कर सकेंगे मतदान

ताज़ा ख़बरें