बार-कौंसिल, गिरिडीह नामांकन के अंतिम दिन रहा गहमा गहमी का माहौल, २९ प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

नमस्कार, एसएनएस 24 न्यूज़ में आपका स्वागत है। हम खबर की शुरुआत करें, इससे पहले आग्रह है कि इस चैनल को लाइक, सब्सक्राइब और शेयर जरूर करें जिससे लेटेस्ट खबरें आपको मिल सके। आज हम बात कर रहे हैं, गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर, नामांकन के दूसरे व आखिरी दिन की, जहां विभिन्न पदों के लिए २९ उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

नामांकन को लेकर दिनभर गहमा गहमी का माहौल रहा। वहीं प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनावी कार्यालय पहुंचे, और मेंबर ऑफ इलेक्शन कमिटी व सहायक मेंबर्स ऑफ इलेक्शन कमिटी के सदस्यों की उपस्थिति में नामाकंन पर्चा दाखिल किया। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए सुखदेव भाष्कर, उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार सिन्हा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

वहीं महासचिव पद के लिए निवर्तमान चुन्नूकांत, विनय कुमार व पूरण महतो ने पर्चा दाखिल किया। संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए पंचानंद मुनी व संजय कुमार, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के लिए जरूण कांती ठाकुर व राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए मीरा कुमारी, अमित कुमार सिन्हा व उदय शंकर सिन्हा तथा सह कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार राणा, संतोष कुमार मिश्रा व ज्योतिष कुमार सिन्हा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए उर्मिला शर्मा, देवानंद सहाय, शामिली सिन्हा, अशोक कुुमार वर्मा, अमित सिन्हा, उत्तम सिन्हा, इमरान खान, शैलेष कुमार सिन्हा, निवेश कुमार सिन्हा, एकलव्य कुमार उजाला, विशाल आनंद, वैभव विशाल, प्रवीण कुमार सिन्हा व सलाउद्दीन अंसारी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए नामांकन पर्चा भरने के क्रम में उम्मीदवारों ने अपने अपने पक्ष मतदान करने की अपील की।

वहीं निवर्तमान पदाधिकारियों ने अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मेंबर ऑफ इलेक्शन कमिटी में शामिल अधिवक्ता शंभूनाथ सहाय ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को कुल २९ प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। कहा कि दस अगस्त को सभी प्रत्याशियों के द्वारा भरे गए फार्म की स्कूटनी करने के साथ ही नाम वापसी की अंतिम तिथि है।

इस दौरान नामांकन प्रकिया में मेंबर ऑफ इलेक्शन कमिटी के रामविलास सिंह, नियाज अहमद और प्रमोद कुमार सिंह शामिल है। वहीं सहायक मेंबर्स ऑफ इलेक्शन कमिटी में श्याम देव राय, कुंदन सिंह, मोहम्मद शाहनवाज, मुकेश कुमार, राजीव कुमार सिन्हा व सूरज नयन का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा का विदाई समारोह

Wed Aug 9 , 2023
इसे विदाई समारोह कहना सही […]
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा का विदाई समारोह

ताज़ा ख़बरें