बीसीसीएल कुसुंडा का राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के क्षेत्रीय सचिव पद पर उदय शर्मा हुए मनोनीत

बीसीसीएल कुसुंडा का राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के क्षेत्रीय सचिव पद पर उदय शर्मा हुए मनोनीत

धनबाद:राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के महामंत्री अवधेश कुमार ने केन्दुआ बाजार निवासी संघ के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड कुसुंडा का क्षेत्रीय सचिव मनोनीत किया है। उन्होंने बीसीसीएल कुसुंडा के महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित कर इसकी जानकारी दी है।उन्होंने औद्योगिक संबंध को सौहार्द पूर्ण बनाए रखने हेतु संघ के क्षेत्रीय सचिव को आवश्यक सहयोग करने का महाप्रबंधक से आग्रह की है।उदय शर्मा के मनोनयन पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कामेश्वर सिंह, जीतपुर शाखा सचिव रंजीत कुमार यादव उर्फ गुड्डू, सुमेश कुमार, संजय बहादुर, राजीव रंजन, हसन खान नन्हे आदि ने हर्ष व्यक्त किया तथा उन्हें हार्दिक बधाई दी है। केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा की उदय शर्मा के मनोनयन से श्रमिकों में आशा की नई किरण जगी है। श्रमिको को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

Next Post

पत्रकारों पर हमले को लेकर धनबाद प्रेस क्लब में बैठक

Tue Apr 22 , 2025
पत्रकारों पर हमले को लेकर […]

ताज़ा ख़बरें