सदर अस्पताल गिरिडीह में आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल समाप्ति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई
गिरिडीह: सदर अस्पताल गिरिडीह के परिसर में आउट सोर्सिंग कम्पनी के कर्मियों की हड़ताल को समाप्त कराने हेतु विधायक गिरिडीह सुदिव्य कुमार सोनू के पहल पर झामुमो जिलाध्यक्ष सह बीससूत्री उपाध्यक्ष, गिरिडीह संजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जहां पर आउट सोर्सिंग कर्मियों की मांगों पर विचार करते हुए सभी मांगो को उचित पाया गया और कम्पनी को आदेश दिया गया कि दुर्गापूजा के पहले सभी मांगो को पूर्ण किया जाय।
इस बैठक में प्रशाशनिक पदाधिकारी सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्रा, एसडीएम विशालदीप खालको, डीएसपी संजय राणा एवं झामुमो के अजित कुमार पप्पू, शहनवाज अंसारी, प्रमिला मेहरा, अभय सिंह, दिलीप रजक, योगेंद्र सिंह, राहुल कुमार मोनू, अजित सिन्हा, विवेक सिन्हा, प्रदोष कुमार, अशोक राम सहित कई लोग उपस्थित थे।