भाजपा नेता के घर आयोजित कीर्तन में शामिल हुए बेरमो विधायक
बेरमो : भाजपा नेता अनिल गुप्ता के शास्त्रीनगर आवास में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में मुख्य रूप से बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह भी शामिल हुए और भजन कीर्तन झाल बजाकर कीर्तन गाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।
यहां उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं।
उनका जन्म तब हुआ जब राक्षसी प्रवृत्ति चरम सीमा पर पहुंच गई थी।
भगवान विष्णु का यह अवतार कंस को मारने के साथ धर्म को स्थापित करने के लिए हुआ था।
मौके पर बीस सूत्री बेरमो अध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक, उदेश दुबे, आशुतोश कुमार, पवन शर्मा, संत सिंह आदि मौजूद थे।