भाजपा के लोग चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने में लगे हैं :राजद

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा राज्यपाल को पत्र लिखकर झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पाण्डेय कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में संपूर्ण विकास में जो जंग लग गई थी वह आज जंग छुड़ाते हुए विकास पटरी पर आ चुकी है जिसका उदाहरण राज्य की जनता को देखने को मिल रही है। झारखंड के वैसे गांव देहात जहां के किसान अपने खेतों में पानी के लिए परेशान रहते थे, वैसे किसानों के चेहरे पर हेमंत सरकार जब खुशी ला रही है तो विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है।

राज्य का चतुर्मुखी विकास जब हो रहा है, राज्य में बेरोजगारी दूर हो रही है ,मूलभूत समस्याओं से ग्रसित झारखंड महागठबंधन की सरकार की स्पष्ट नीति के चलते आम जनता को विभिन्न समस्याओं से राहत मिल रही है वैसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा राज्यपाल को पत्र लिखकर कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगे इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी श्री पांडेय ने कहा कि झारखंड आज सुशासन और विकास की ओर बढ़ रही है वैसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी को हर अच्छे कार्यों में समर्थन करना चाहिए जिससे राज्य का दशा और दिशा बदलने में और कामयाबी होगी । और राज्य के लोग खुशहाल और समृद्धि हो सके।

Next Post

घर पर बड़ा संकट बता और धार्मिक बातों में फंसाकर ठगी

Tue Oct 10 , 2023
घर पर बड़ा संकट बता […]

ताज़ा ख़बरें