गिरिडीह में अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने उनकी रचनाओं का किया पाठ।
आज गिरिडीह भाजपा नगर कमिटी की ओर से निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दिया। निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए, उनकी द्वारा रचित कविताओं को पढ़ कर सुनाया। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी एक बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे।
वे देश के एक सर्वमान्य नेता थे। सदन में उनके भाषण को सुनकर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सदन में ही घोषणा किये थे कि यह व्यक्ति एक दिन देश का प्रधानमंत्री जरूर बनेगा। उनके कार्यकाल में परमाणु परीक्षण कर परमाणु संम्पन राष्ट्र बना। उनके देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सबसे अहम भागीदारी यातायात की होती है, जिसके लिए उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की शुरुआत की, जिसकी झलक आज भारत मे देखने को मिल रहा है। पूरे देश मे एक्सप्रेस वे का जाल बिछाकर यातायात को सुदृह किया जा रहा है।
ज़िला महामंत्री संदीप डंगायच ने भी उनकी रचित कविताओं को अपने ओजस वाणी से पढ़ कर सुनाया। श्रद्धांजलि सभा में ज़िला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, संदीप डंगायच, संजय सिंह, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, नगर महामंत्री सिंकू सिन्हा, नीलू सिन्हा, कन्हैया ओझा, भाजपा नेता कौलेश्वर वर्मा, उत्तम लाला, रंजन सिन्हा, मोती लाल उपाध्याय, अनूप सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष वर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने की।