भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा
धनबाद: बुधवार को धनबाद महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय सरायढेला थाना मोड़ से लेकर बिग बाजार तक पाकिस्तान के कायरतापूर्ण करतूतों और आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला पाकिस्तान के शहरों और पीओके स्थित आतंकवादियों के 9 अड्डों में घुसकर ध्वस्त कर मुंहतोड़ करारा जवाब भारतीय सैनिकों के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत दिए जाने पर उनके शानदार शौर्य के सम्मान के लिए भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा में सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए जा रहे थे।भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब भारत आतंकवादी हमलों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रहा है। हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर अपने पराक्रम से अपनी ताकत दिखा दी है भविष्य में अगर फिर से कायर पाकिस्तान के द्वारा आतंकवादी हमला किया जाता है तो भारतीय सेना द्वारा जबर्दस्त प्रहार कर ऐतिहासिक एवं निर्णायक ज़बाब दिया जाएगा कहा ये नया हिंदुस्तान है और समस्त हिन्दुस्तानी अपने सेना के साथ है। भाजपा के जिला महासचिव मानस प्रसून ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत कड़े प्रहार पर हमारी भारतीय सेना के ताकत के आगे पाकिस्तानी सेना ने घुटने टेके,यह सारा विश्व ने देखा, हम सभी हिंदुस्तानियों को अपनी सेना के पराक्रम पर बहुत गर्व है। मैं उनको नमन कर सैल्यूट करता हूं। तिरंगा यात्रा में भाजपा के मानस प्रसून,संजीव अग्रवाल,तमाल राय,शुभम बनर्जी, मुकेश पांडे, सरिता प्रसाद समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।