भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने मनाया भगवान बुद्ध जयंती

भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने मनाया भगवान बुद्ध जयंती

बेरमो : बेरमो प्रखंड के बैदकारो पश्चिमी पंचयत में भीम आर्मी भारत एकता मिशन फुसरो एवं बोकारो जिला कमिटी की ओर से भगवान बुद्ध जयंती मनाया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास संचालन जिला उपाध्यक्ष ललन राम ने किया उपस्थित लोगों ने बुद्ध जी चित्र पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाकर त्रिशरण का पाठ किया एवं बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। बुद्धम शरणम् गच्छामि संघम शरणम् गच्छामि । अत् दिपो भवा:और बौद्ध धम्म की क्या पहचान मानव मानव एक समान आदि नारों से क्षेत्र बौद्ध मय लग रहा था। इस कार्यक्रम में शामिल गोवर्धन रविदास, ललन राम, फुलचंद रविदास, मनोज पासवान डा०भरत महतो, नकुल रविदास, मनोज शर्मा,संजू किंडर, रंजीत कौल,चनदेशवर महतो, राजेंद्र रविदास,कपील रविदास,मोहन रविदास, माधुरी देवी,यशोदा देवी,सिता देवी,सुमन देवी,काजल देवी, बिनोद रजक,भोला रजक आदि लोग मौजूद थे।

Next Post

जवाहर नवोदय विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

Tue May 13 , 2025
जवाहर नवोदय विद्यालय का शानदार […]

ताज़ा ख़बरें

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जल जमाव, गरगा डैम की स्थिति और शहरी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बारिश की परवाह किए बिना स्वयं मैदान में उतरकर वास्तविक हालात की समीक्षा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा – निर्देश दिए। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदन शेजवलकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास डा. प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी चास श्री दिवाकर दूबे, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।