बोकारो में 120 फीट ऊंचाई के बुर्ज खलीफा पंडाल में 28 फीट के बाल गणेश होंगे विराजमान

bokaro se 4 ganesh puja pnadal on burj khalifa theme

शहर के हृदय स्थली कहे जाने वाले सिटी सेंटर में इसे लेकर तैयारी जोरों पर

बोकारो झारखंड से नरेश कुमार की रिपोर्ट: बोकारो, सेक्टर-4, गणेश-मंडली सदस्यों के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी गणेश पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र पूजा-पंडाल के साथ-साथ बाल गणेश की 28 फीट ऊंची प्रतिमा भी रहेगी। इस बार बोकारो, सेक्टर-4 का यह पंडाल दुबई के बुर्ज खलीफा के तर्ज पर बनाया जा रहा है। यह जिले में सबसे बड़ा और भव्य पंडाल होगा, जिसकी ऊंचाई करीब 120 फीट की है। पंडाल लगभग बनकर तैयार है, कुछ काम बचा हुआ है, जिसको लेकर कारीगर दिन-रात लगे हुए है। इसको लेकर बोकारो का व्यापारी संघ भी काफी उत्साहित है।

इस संबंध में गणेश-मंडली व्यापारी-संघ के अध्यक्ष डब्बू सिंह ने कहा की इस वर्ष 120 फीट उचाई के बुर्ज खलीफा पंडाल में 28  फीट के बाल गणेश विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में ये सबसे ऊंचा पंडाल होगा। 19 सितंबर से 26 सितंबर तक प्रत्येक दिन गणपति पूजन एवं संध्या महाआरती, प्रतिदिन महाभोग वितरण एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जहां कोलकाता का लेजर शो और चन्दन नगर का लाइटिंग द्वारा पूजा परिसर को सुशोभित किया जाएगा। इस अवसर पर गणेश मंडली के सभी सदस्य मौजूद थे।

Next Post

प्रसव के बाद महिला की मौत, सदर अस्पताल के डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप

Fri Sep 15 , 2023
मृतक के परिजनों ने किया […]
bokaro-sadar-hospital-me-prasav-ke-baad-mahila-ke-maut-se-hangama

ताज़ा ख़बरें