कॉर्डिनल तेलस्फोर पी. टोप्पो का निधन राज्य भर में शोक की लहर

रांची: कार्डिनल तेलस्फोर पी. टोप्पो का आज निधन हो गया है। यह जानकारी आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो एसजे व रांची आर्च डायोसिस ने दी है। 84 वर्षीय कार्डिनल टोप्पो काफी समय से बिस्तर पर थे। आज चार अक्टूबर शाम 3.45 बजे कॉन्स्टेंट लिवेन्स हॉस्पिटल मांडर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार संभवत: सेंट मैरी कैथेड्रल रांची में होगा, हालांकि इसपर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। सर्वधर्म समभाव को लेकर किये गये उनके प्रयास को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उनके निधन की सूचना से राज्य भर में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके दर्शनार्थ राज्य भर से लोग रांची पहुंच रहे हैं।

Next Post

अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने की साजिश बंद करो झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

Wed Oct 4 , 2023
झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का […]

ताज़ा ख़बरें