जिन्दा व हरे भरे पेड़ों को सीसीएल दफन करने पर आमादा।

प्रबंधन द्वारा ओबी गिराये जाने से हजारों वृक्ष दफन।
जिन्दा व हरे भरे पेड़ों को सीसीएल दफन करने पर आमादा।
बेरमो: वाह रे सीसीएल प्रबंधन जिसे ना तो मानव जीवन की रक्षा की चिंता है और ना ही पर्यावरण संरक्षण की फिक्र, शायद इसी कारण आज कोलियरी क्षेत्रों तथा उसके आसपास रहने वाले लाखों लोग एक तो भीषण प्रदुषण की चपेट में है। दुसरे प्रबंधन द्वारा केवल मुनाफा कमाने के उद्देश्य से वृक्षो के उपर ओवर बरडन डाले जाने से पर्यावरण का क्षण बेतरतीब हो रहा है। यह घोर चिंता का विषय है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना पुरे कंपनी स्तर पर उपरोक्त मामले में अग्रणीय भूमिका निभा रही हैं। यह खुली आंखो देखा जा सकता है। बताया जाता है कि जारंगडीह परियोजना खुली खदान से आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा पूर्व में केबी कॉलेज से लेकर बोडिया बस्ती के समीप ओबी गिरा कर सैकड़ों वृक्षों को जमींदोज कर दिया गया मगर पर्यावरण विदो तथा वन विभाग के हस्ताक्षेप के बाद स्थानीय प्रबंधन द्वारा नये विकल्प तलाश लिया और खेतको मार्ग के समीप हजारों वृक्षों के उपर अब अधिभार जिसमे पत्थर, मिट्टी, चुरण आदि डालकर वृक्षो को दफन किया जा रहा है। उपरोक्त दृश्य एक बानगी मात्र है। यदि वन विभाग और पर्यावरण विभाग संयुक्त रुप से इस मामले की जांच करे तो पर्यावरण को मुंह चिढ़ाता कई और तथ्यों का खुलासा संभव है।
इस संबंध में क्षेत्र के एक वरीय अधिकारी ने अपने नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि उक्त ओबी डम्पिंग से यह माना जा सकता है कि इससे पर्यावरण को खतरा उत्पन्न हो सकता है। बावजूद इसके उक्त अधिकारी ने बताया कि सीसीएल द्वारा वन विभाग को प्रभावित वृक्षों के एवज में दस गुना भूगतान किया जा चुका है। यदि यह बात सच है तो फिर सवाल उठता है कि वन विभाग को यह अधिकार किस तरह प्राप्त हुआ की वह मानव जीवन से ही खिलवाड़ करने पर आमादा हो जाये। बहरहाल इन विस्फोटक स्थिति का सामना वर्तमान में कथारा जारंगडीह सहित आसपास के लगभग दर्जन भर गांवो के हजारों निवासियों को करना पड़ रहा है।

Next Post

झामुमो नेता ने लगाया रजिस्ट्रार पर भू- माफिया से मिले होने का आरोप

Fri Oct 27 , 2023
भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष बाबू लाल […]

ताज़ा ख़बरें