केंद्र ने फिर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया : उद्योग मंत्री

रांची : झारखंड के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार के आम बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उद्योग मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार एक फिर झारखंड के साथ शौतेला व्यवहार किया है, जो उचित नहीं है। झारखंड का बकाया एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रुयये का जिक्र भी नहीं किया गया, न ही हमारे राज्य के विकास लिए कोई पैकेज दी गयी। जब कि झारखंड में टूरिज्म उद्योग और कौशल विकास का एक बड़ा केंद्र बनाया जा सकता है। मगर केंद्र सरकार ने झारखंड राज्य को अनदेखी करने का काम किया है। केंद्र सरकार भले अनदेखी करें, पर झारखंड सरकार झारखंडी जनता के साथ हमेशा खड़ी है।

आम बजट पर मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार कहा कि केंद्र सरकार हमेशा झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करता रहा है, जबकि झारखंड अन्य राज्यों से अधिक रॉयल्टी देता है। झारखंड के कोयला और अन्य खनिज सम्पदा से अन्य राज्य खुशहाल है, मगर भाजपा कि केंद्र सरकार का झारखंड के साथ सौतेलापन का व्यवहार हमेशा रहा है, जो झारखंडी जनता के साथ अन्याय है।

Leave a Reply

Next Post

अनाथालय के बच्चों के साथ मनी पंखुड़ी का जन्मदिन

Mon Feb 3 , 2025
धनबाद:भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद […]

ताज़ा ख़बरें