केंद्र की योजनाओं के लाभुकों की जानकारी जुटाई गई

भाजपा हिनू मंडल के मनिटोला में बस्ती संपर्क अभियान के तहत घर- घर जाकर केंद्र की योजनाओं के लाभुकों की जानकारी जुटाई गई।

पार्टी कार्यकर्ता बस्ती संपर्क अभियान के तहत एससी/एसटी बस्तियों में जाकर लाभुकों की जुटा रहे जानकारी।

रांची: भारतीय जनता पार्टी हिनू मंडल के मनिटोला में आज मंडल अध्यक्ष पप्पू जयसवाल के नेतृत्व में अपराह्न 3 बजे से पार्टी द्वारा बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत घर घर संपर्क अभियान चलाया गया एवं गरीब -जरुरतमंद लोगों से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों की जानकारी ली गई। आज के तहत आज हिनू मंडल के मनिटोला के 30 घरों में जनसंपर्क किया गया जिसमें लोगों ने केंद्र की “मोदी सरकार” द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही दर्जनों योजनाओं की सराहना की एवं कहा कि वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार में एक भी गरीब भूखा नहीं सोता। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में गरीबों को मुफ्त अनाज, मुफ्त गैस कनेक्शन, शौचालय एवं पीएम आवास योजना के तहत आवास देकर उनकी बुनियादी सुविधाओं को पूरा किया है एवं अन्य विकास योजनाओं के माध्यम से देश को प्रगति पथ पर लाकर खड़ा कर दिया है।

कार्यक्रम के तहत आगे भी 13 अक्टूबर तक महानगर भाजपा के विभिन्न मंडलों में एससी-एसटी बस्तियों में जाकर कार्यकर्ताओं द्वारा लाभुकों की विस्तृत जानकारी लेने के लिए अभियान चलाया जायेगा।

आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण सिंह, रविनाथ किशोर, सीमा सिंह, मुकेश सिंह, पवन पासवान, कुमार कुश, अर्चना सिंह, ओमप्रकाश सिंह रंजय ओझा सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

झारखण्ड के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

Tue Oct 10 , 2023
रांची: झारखण्ड के राज्यपाल सी०पी० […]

ताज़ा ख़बरें