चौपारण प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों को आज उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा 15 वन पट्टा धारियों को वन पट्टा दिया गया।

चौपारण प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों को आज उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा 15 वन पट्टा धारियों को वन पट्टा दिया गया।

चौपारण प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राणा ने चौपारण प्रखंड में आर्थिक स्वावलंबन के लिए वन पट्टा का वितरण झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में आज हजारीबाग पहुंचे। नया समाहरणालय में उपायुक्त महोदया के साथ बैठक किया। चौपारण प्रखंड के ग्रामीण सभी लोग मौजूद बैठक में उपायुक्त महोदया के द्वारा सभी 15 किसानों को वन पट्टा वन विभाग के अधिकारी के द्वारा किसानों को वन पट्टा देकर सम्मानित किया गया ।उपायुक्त महोदय नैंसी सहाय ने कहा कि यह पट्टा आपके जीवन–यापन का एवं आर्थिक स्वावलंबन और बेरोजगारी दूर करने के लिए दिया जा रहा है ।आप इससे रोजगार करें और अपना भविष्य उज्जवल बनाने का काम करें ।वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के चौपारण प्रखंड के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा की चौपारण प्रखंड में लोग बहुत ही गरीबी स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं ।लोगों को आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लाभुको को उनका हक दिलाने का काम किया ।मैं वीरेंद्र राणा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इसके लिए बधाई देता हूं साथ हजारीबाग की उपायुक्त महोदया नैंसी सहाय को बहुत– बहुत बधाई देता हूं।

आईए जानते हैं प्रखंड में किन किन पंचायतों में किनको किनको वन पट्टा मिला । पंचायत ताजपुर में बच्चन सिंह मुंडा और मनोहर मुंडा। पंचायत मेराजखेर से मंगल मुंडा और मन्य मुंडा। पंचायत बहंगा टांड़ से रामू मुंडा और बसंत मुंडा। पंचायत चमार गढ़ा से बिरसा मुंडा और सोहराई मुंडा। पंचायत मध्गोपाली से बुधन मुंडा और पांडु मुंडा। पंचायत कालिदाग से सुखराम मुंडा और बिरसा मुंडा। पंचायत कर्माटांड़ से सुखराम मुंडा और बिरसा मुंडा। पंचायत बोरखना नदी से साधु मुंडा और बिरसा मुंडा। पंचायत कतरा तेरी बिगहा से अर्जुन मुंडा और पांडु मुंडा। पंचायत काला पहाड़ से सुंदर मुंडा और फागू मुंडा। पंचायत अम्बा कोला से बिरसा मुंडा और वेतवा मुंडा। पंचायत बागेश्वरी धन से दुल्मचंद मुंडा और महादेव मुंडा को आज वन विभाग के द्वारा वन पट्टा मुहैया कराया गया।ग्रामीण लोग काफी खुश नजर आए।

Next Post

पत्रकारों पर हुए हमले के बाद उठी,पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करने की मांग

Thu Apr 17 , 2025
पत्रकारों पर हुए हमले के […]

ताज़ा ख़बरें