तेनुघाट : चित्रगुप्त भगवान भूल न जाना अगले बरस फिर से है आना की जय घोष से गूंज उठा तेनुघाट जब कायस्थ परिवार के लोग भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा को विसर्जन के लिए दामोदर नदी किनारे ले गए ।
मालूम हो कि बुधवार को चित्रगुप्त पूजा के दिन तेनुघाट चित्रांश परिवार के सदस्य भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर भगवान की पूजा की । उसके बाद रात्रि में सामुहिक प्रीतिभोज हुआ, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, तेनुघाट अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे और सामुहिक प्रीतिभोज में शामिल हुए।
भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा विर्सजन के समय विजय कुमार बबन, सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, विनय कुमार सिन्हा, अजय अम्बस्त, विजय अम्बस्त, संतोष कटरियार, कुंदन कुमार, नितेश कुमार, विक्की सिन्हा, मोहित कुमार, अक्षत आकाश सिन्हा, प्रीतिश आनंद, शिवम अंबास्त, विशाल अम्बस्त, शौर्य कुमार सहित तेनुघाट चित्रांश परिवार के सदस्य गण मौजूद थे । पुजा की सफलता में समिति के संरक्षक रेखा सिन्हा, मोहन प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव, हरिशंकर प्रसाद, अरुण कुमार सिन्हा, नंदकिशोर प्रसाद, नरेश प्रसाद श्रीवास्तव, विजय कुमार बबन, विजय कुमार सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल कुमार लाल, जनार्दन प्रसाद और लाल त्रिपुरारी लाल, अध्यक्ष अजीत कुमार लाल, कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिन्हा और रत्नेश प्रसाद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अरुणि प्रकाश श्रीवास्तव, तरुणी प्रकाश श्रीवास्तव, सुजीत कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, शैलेश चन्द्र और अजय अंबस्ट, सचिव संजय कुमार अंबस्ट, कार्यकारी सचिव आनंद श्रीवास्तव और रमेंद्र कुमार सिन्हा, सहायक सचिव सुभाष कटरियार, विनय कुमार सिन्हा, संतोष कुमार श्रीवास्तव (मुन्ना), मिथिलेश कुमार और गोपाल जी विश्वनाथन, संगठन सचिव कुंदन कुमार, संतोष कटरियार, शैलेश कुमार सिन्हा, रोहित सिन्हा, बिट्टू कुमार और सज्जू सूचित, कोषाध्यक्ष रतन कुमार सिन्हा, सहायक कोषाध्यक्ष विजय कुमार अम्बष्ट, प्रीतीश आनंद (छोटू), नितेश कुमार (गुड्डू) और योगेश नंदन प्रसाद सहित तेनुघाट चित्रांश परिवार के सदस्य गण मौजूद थे।