चित्रांश परिवार ने निकाली भव्य शोभायात्रा

चित्रांश परिवार ने निकाली भव्य शोभायात्रा

घंटो जाम रहता शहर की सड़क बड़ी ही अनुशासित दिखे लोग गिरिडीह

चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा आयोजित शोभा यात्रा आज भव्य रूप में यहां सफल रहा। शोभा यात्रा को लेकर सड़कों पर आज चित्रांश परिवार के लोग उमड पड़े। उनके उमडे सैलाब के कारण शहर की कई प्रमुख सड़के घंटो बाधित रही।

यातायात पूरी तरह से जाम जाम दिखा। यह शोभा यात्रा यहां पुराना जेल परिसर के सामने झंडा मैदान से निकाल कर शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए पुन झंडा मैदान वापस लौटी। रास्ते में जेपी चौक शाहबादी मार्केट ,कालीबाड़ी चौक, विश्वनाथ मंदिर के सामने और मधुबन वेजिज के पास शोभायात्रा में शामिल लोगों का विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया ।उन्हें पीने का पानी ठंडा पेयजल कॉफी एवं अन्य सामग्री दिए गए ।इस तरह का आयोजन जे पी चौक पर सिख समाज के चरणजीत सिंह शाहबादी मार्केट के पास पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी विश्वनाथ मंदिर के समीप के भाजपा नेता विनय सिंह और मधुबन बभेजिज के सामने प्रमोद कुमार ने स्वागत का आयोजन किया गया था ।

यह जुलूस इन्हीं रास्तों से होकर गुजरते हुए पुनः झंडा मैदान में वापस लौटी ‌जहां पर पृति भोज का आयोजन किया गया था सामूहिक रूप से चित्रांश परिवार के लोगों ने विवाह भजन मेंभोजन का आनंद लिया। उल्लेखनीय की शोभा यात्रा को लेकर के संयोजक मंडल बनाया गया था और लगभग 1 सप्ताह से इसकी तैयारी की जा रही थी। इसके लिए जगह-जगह बैठक की गई और शोभा यात्रा को इस भव्य रूप में देने के लिए अन्य कई लोगों ने प्रमुख भूमिका निभाई।

विज्ञापन

जिसमें केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता चुन्नू कांत सिंकु सिंहा कृष्ण प्रसाद पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिंहा सतीश कुंदन संजीव नाथ ढिल्लू ,टिंकू सिंह आदि शामिल हैं ।इस अवसर पर भाजपा नेता चुन्नू कांड ने कहा कि यह भव्य रूप से आयोजन में चित्रांश परिवार के सभी लोगों ने अहम भूमिका निभाई ।समिति वैसे तमाम लोग जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया उनको प्रति श्री कांत ने आभार जताया है।

Next Post

मानकीकरण समिति में अब शामिल होंगे सभी श्रमिक संगठनों के वैकल्पिक सदस्य

Tue Nov 14 , 2023
मानकीकरण समिति में अब शामिल […]

ताज़ा ख़बरें