गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ पर एक बार फिर अध्यक्ष पद पर प्रकाश सहाय व महासचिव पद पर चुन्नूकांत का कब्जा हो गया।
गिरिडीह से चंदन पांडेय ने खबर दी है कि गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ को लेकर शनिवार को हुए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रकिया संपन्न होने के बाद करीब चार बजे शाम से मतगणना का कार्य प्रारंभ हो गया।
रांची से आए चुनाव प्रयवेक्षक डीपी सिंह व एमके श्रीवास्तव के अलावे निर्वाचन पदाधिकारी शंभू नाथ सहाय, प्रमोद सिंह, रामविलास सिंह, प्रमोद सिंह, नियाज अहमद आदि सदस्यों की निगरानी में सबसे पहले पदाधिकारियों की मतगणना प्रारंभ की गई।
इस क्रम में अध्यक्ष पद पर जहां निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने 432 मत लाकर एक बार फिर विजयी हुए। वहीं निवर्तमान महासचिव चुन्नूकांत 355 वोट लाकर चौथी बार जीत दर्ज की। जबकि उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार सिन्हा 323 वोट, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर दशरथ मंडल 299 वोट, संयुक्त सचिव लाईब्रेरी पद पर सुभोनिल समंता 297 वोट, कोषाध्यक्ष पद पर शिवकुमार गुप्ता 215 वोट तथा सह कोषाध्यक्ष पर दिनेश राणा ने जीत दर्ज की।
चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी हुए प्रत्याशियों के समर्थकों ने फुल माला पहनाकर बधाई दी। खासकर प्रकाश सहाय के एक बार फिर अध्यक्ष वु चुन्नूकांत के महासचिव बनने पर टॉवर चौक पर जमकर आतिशबाजी की गई।