सीएम ने की दिशोम मांझीथान में पूजा अर्चना

गिरिडीह : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को गिरिडीह मधुबन पहुंचे और दिशोम मांझीथान में पूजा अर्चना की। हालांकि पहली बार ऐसा था कि वे अकेले मांझीथान नही आये थे बल्कि अपनी धर्म पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मधुबन स्थित मरांग बुरू पहुंचे और दोनों ने साथ में ही श्रद्धाभाव से दिशोम मांझीथान में पूजा अर्चना की। मौके पर मांझीथान में मुख्य पुजारी सुधीर बास्के सहित संथाली समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सुबे के मुखिया हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का स्वागत किया। सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।

Next Post

डायबिटीज–बीपी पीड़ित श्रमिकों को काम से हटाने पर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Fri Jul 19 , 2024
नियमों का अनुपालन किए बिना […]

ताज़ा ख़बरें