कोल इंडिया मुख्यालय कामगारों की समस्याओं का समाधान को ले हुई बैठक
कोलकाता : कोलियरी मजदूर कांग्रेस (एचएमएस) शाखा कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता एवं कोल इण्डिया प्रबंधन के साथ यूनियन के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में 11 सूत्री मांगपत्र पर सौहार्द पूर्ण वातावरण में बैठक हुई। यहां दिब्येंदु नाथ कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश ठाकुर संगठन सचिव, रामबिहारी यादव सह सचिव, विधान चंद्र राय, कोषाध्यक्ष, अनंत चरन राउत सह कोषाध्यक्ष, वी रामाकृष्णन एवं अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
लंबित मांगों पर कोल इंडिया मुख्यालय में प्रबंधन के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने में सफल हुए। प्रबंधन एवं यूनियन के सहयोग से बैठक मील का पत्थर साबित होगा। कोल इंडिया मुख्यालय के कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए आज का दिन हमेशा याद किया जाएगा।