सभी योजनाओं को 15 नवंबर तक करें पूर्णः डीडीसी

सभी योजनाओं को 15 नवंबर तक करें पूर्णः डीडीसी

– श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन से संबंधित मामला

चंदनकियारी प्रखंड सभागार में उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा,दिया जरूरी दिशा – निर्देश

चंदनकियारी प्रखंड सभागार में गुरुवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कीर्तीश्री जी. ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, चंदनकियारी, अंचल अधिकारी, चंदनकियारी, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल/ भवन प्रमंडल, बोकारो, जिला कृषि पदाधिकारी, बोकारो, सहायक अभियंता, विद्युत अवर प्रमंडल, चंदनकियारी, वरीय लेखा पदाधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, बोकारो, डी.पी.एम., जे.एस.एल.पी.एस., एरिया प्लानिंग एक्सपर्ट, रुर्बन मिशन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों तथा जे.एस.एल.पी.एस. के महिला समूह की दीदी आदि शामिल हुएं।

समीक्षा क्रम में उप विकास आयुक्त ने रूर्बन मिशन अंतर्गत सभी क्रियान्वित योजनाओं को आगामी 15 नवम्बर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।

वहीं,लाईवलीहुड के सभी योजनाओं को जे.एस.एल.पी.एस. के दीदीयों के माध्यम से संचालित करने को कहा।

मौके पर योजनाओं के संचालन में आने वाली समस्याओं के संबंध में भी दीदीयों के साथ विचार – विमर्श किया।

Next Post

स्वांग हवाई अड्डा बेरमो अनुमंडल का बहुमूल्य धरोहर

Thu Oct 26 , 2023
तेनुघाट : बेरमो जिला बनाओ […]

ताज़ा ख़बरें