डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने की अपराध समीक्षा बैठक

दुमका संवाददाता:

आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक,पुलिस निरीक्षक एवं सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा की बैठक की।

बैठक में पुलिस उप-महानिरीक्षक, संथाल परगना क्षेत्र,दुमका सुदर्शन प्रसाद मंडल शामिल हुए|बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने सभी थाना प्रभारियों को संगठित अपराध की रोकथाम हेतु क्या-क्या कार्रवाई की जानी चाहिए, विधि व्यवस्था की समस्या से निपटने के टिप्स एवं कई कानूनी जानकारियां दी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादन करने हेतु लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने विधि व्यवस्था संबंधित विषयों पर समीक्षा कर सभी पुलिस पदाधिकारी को विशेष दिशा निर्देश दिए।

वाहन चोरी की घटना को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने गस्ती पार्टियों को लगातार गस्ती करने का निर्देश दिया।

मौके पर उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के स्कूल एवं कॉलेजों में सेमिनार आयोजित कर पोक्सो एक्ट,साइबर अपराध की रोकथाम से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया।

Next Post

गिरिडीह की युवती का शव पेटरवार थाने के मंझलीश्री मोड़ के पास जंगल से बरामद

Tue Sep 12 , 2023
तेनुघाट संवाददाता : हजारीबाग में […]
dead-body-found-near-forest-guest-house-manjhlishree-more-petarwar

ताज़ा ख़बरें