दिल्ली से देवघर होते हुए गिरिडीह पहुंचे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, संगठन के कार्यक्रम में लिया भाग।
हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल संसद भवन में आयोजित स्टीमेट कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक में बतौर सदस्य भाग लेने के उपरांत बुधवार को दिल्ली से हवाई मार्ग से देवघर पहुंचे और फिर यहां से सड़क मार्ग से संगठन के एक बैठक के निमित्त गिरिडीह जाने के क्रम में मिर्जागंज स्थित जलीय सूर्य मंदिर में माथा टेका और पूजा- अर्चना किया। यहां उन्होंने भगवान भास्कर से समस्त हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।तत्पश्चात गिरिडीह जिले के झारखंड धाम परिसर पहुंचे। यहां पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वीं जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, गिरिडीह जिला द्वारा आयोजित “जिला कार्यशाला- सह- संगोष्ठी” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और उपस्थित लोगों को उन्होंने संबोधित किया । इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोडरमा की विधायक बहन डॉ. नीरा यादव के साथ गिरिडीह जिले की जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह सहित कार्यक्रम के सह- संयोजक संजीव जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश दास सहित सभी मंडल अध्यक्ष समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। झारखंड से हजारीबाग लौटने के क्रम में सांसद मनीष जायसवाल का सरिया, बगोदर, विष्णुगढ़ और टाटीझरिया में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उक्त आशय की जानकारी सांसद मनीष जायसवाल के लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने दी ।