अपराधियों पर लगाम लगाए धनबाद प्रशासन : संतोष सिंह

जिला कांग्रेस ने गोलीकांड के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दिया 48 घंटे का समय।

धनबाद: बैंक मोड़ में हुआ गोलीकांड जिला प्रशासन की नाकामी दर्शाता है। इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी, अगर 24 घंटे के अंदर गोली कांड के अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर होगा। कांग्रेस व्यापारियों के साथ है। यह चेतावनी धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने झरिया प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद में इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह मांग करते हैं कि प्रशासन पर अंकुश लगाए क्योंकि इस तरह की घटना से महागठबंधन सरकार सहित कांग्रेस की भी बदनामी हो रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कारोबारियों से की जा रही अवैध वसूली पर प्रशासन ध्यान दें। कहा कि हम मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री से मिलकर अविलंब कार्रवाई की मांग करेंगे। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के सचिव शमशेर आलम और प्रदेश कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य मुख्तार खान ने संयुक्त रूप से कहा कि शहर में इस तरह की घटना से प्रशासन की नाकामी दिख रही है। उक्त घटना बहुत ही निंदनीय है।

मौके पर धनबाद जिला व्यापार उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रभात सिरोलिया, झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश यादव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज अली, भोला सिंह, गणेश बहादुर सिंह, कुन्दन मोदक, कृष्ण पटेल, सुरज कुमार वर्मा सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Next Post

प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस

Mon Oct 30 , 2023
प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम अरविंद […]

ताज़ा ख़बरें