प्रखंड मुख्यालय परिसर में धोबा आजिविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा का आयोजन

जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल एवं प्रखंड प्रमुख बाबू लाल मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया आमसभा का शुभारंभ

रामगढ़(दुमका) रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट: ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के बैनर तले जेएसएलपीएस द्वारा संचालित धोबा आजीविका महिला संकुल स्तरीय वार्षिक आमसभा का आयोजन अनुपम कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दुमका जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल उपस्थित थे। बार्षिक आमसभा का शुभारंभ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल एवं प्रखंड प्रमुख बाबुलाल मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों को दीदियों द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि धोबा सीएल एफ के अंतर्गत भातुडिया बी, पथरिया,कारुडीह,धोबा,लखनपुर अंतर्गत कुल 5634 परिवार के कुल 393 समूह कार्यरत हैं। मौके पर उपाध्यक्ष ने समूह की दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने अपने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।आप किसी पर निर्भर नही है।आप खुद स्वावलंबी बनकर बच्चे परिवार एवं समाज को सशक्त बनाने का काम करे।

इसके लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जागरूक होकर इसका लाभ उठाएं। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह के दीदियों को पुरस्कृत किया। वही प्रखंड प्रमुख ने दीदियों को कहा कि आप सभी मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत अनुदान पर सुअर पालन, बकरी पालन,मुर्गी पालन आदि कार्यक्रम को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती है। साथ ही फूलों झानो योजना का भी लाभ उठाएं। परिवार को समूह के साथ जोड़ कर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में बदलाव देखा जा रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अनिता देवी, पंचायत समिति सदस्य भवानी कुमारी,समाजसेवी जीतलाल राय, मुखिया प्रेमलाल सोरेन ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखें। बैठक में उपस्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने आमसभा के दौरान समूह की दीदियों को सुरक्षा बीमा एवं जीवन ज्योति बीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस के बीपीएम कमल किशोर,जनार्दन मिर्धा,टरेसा हेमब्रम एवं काफी संख्या में ग्रुप की महिलाएं मौजूद थी।

Next Post

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बोकारो जिला कमिटी की बैठक

Wed Oct 11 , 2023
तेनुघाट: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा […]

ताज़ा ख़बरें