जिला कमिटी की घोषणा

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं प्रदेश कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष अभिलाष साहु की मौजुदगी में आज कांग्रेस भवन, रांची में रांची जिला ग्रामीण ओबीसी विभाग अध्यक्ष प्रदीप साहु ने जिला कमिटी की घोषणा कर दी है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा, राजेश चन्द्र राजू, राजेश वर्मा उपस्थित थे।

रांची जिला ग्रामीण ओबीसी विभाग अध्यक्ष प्रदीप साहु ने जिला कमिटी की घोषणा करते हुए बताया कि जिला कमिटी में उपाध्यक्ष-05, महासचिव-01, सचिव-04 एवं लापूंग, नगड़, नामकुम तथा तमाड़ प्रखंड कांग्रेस कमिटी ओबीसी का अध्यक्ष बनाया गया है। कमिटी में उपाध्यक्ष- सुनिल कुमार, अफरोज खान, मो मिराज शेख, पवन राम साहु, गणेश कुमार, महासचिव- रामस्वरूप कुमार, सचिव- विशाल कुमार साहु, तालेश्वर साहु, रामनाथ महतो, इरफान अहमद एवं लापूंग प्रखंड- रामकिशन साहु, नगड़ दीलिप महतो, नामकुम अमृत महतो तथा तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष- गौतम कुमार गंझू को बनाया गया है।

Next Post

मैं भारत हूँ फाउंडेशन का झारखंड में शीघ्र होगा गठन: बिजय जैन

Mon Oct 30 , 2023
माहेश्वरी भवन में सम्मान कार्यक्रम […]

ताज़ा ख़बरें