रश्मि ने 2020 में जीता था ट्राइबल ब्यूटी क्वीन आफ इंडिया मिसेज दुमका का खिताब,साल 2022 में रह चुकी है मिसेज रांची
दुमका से बसंत भालोटिया की रिपोर्ट: दुमका की बेटी रश्मि बेसरा ने मिसेज इंडिया एस नेक्स्ट टॉप मॉडल ग्लैमर क्वीन 2023 का खिताब जीतकर दुमका का नाम रौशन किया है। बताते चलें कि इसका ऑडिशन दिल्ली में लिया गया था।वहां से चयनित होने के बाद चंडीगढ़ में फाइनल शो आयोजित किया गया| जिसमें रश्मि बेसरा ने फर्स्ट रनर अप का खिताब जीतकर दुमका को नयी पहचान दिलाई।
इस प्रतियोगिता में झारखंड,मुंबई,दिल्ली और चंडीगढ़ सहित कई अन्य शहरों के करीब 46 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।इसके पहले रश्मि ने ट्राइबल ब्यूटी क्वीन आफ इंडिया 2020 में मिसेज दुमका का खिताब अपने नाम किया और फिर साल 2022 में मिसेज रांची भी रह चुकी है। दुमका के करहरबिल की रहने वाली रश्मि ने एसपी कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है और आगे की पढ़ाई मास्टर डिग्री इग्नू से पूरी की है। रश्मि आजकल दुमका एवं रांची की फैशन डिजाइनिंग की जानी मानी हस्ती हैं। उनका सपना है दुमका की लड़कियां भी देश और विदेश में अपने नाम का परचम लहराए।