दुमका शिकारीपाड़ा स्वंतत्रता सेनानी सह दुमका के प्रथम सांसद लाल हेम्ब्रम की प्रतिमा के अनावरण। यह अनावरण विधायक नलिन सोरेन ने किया।
शिकारीपाड़ा ब्यूरो ने रिपोर्ट दी है कि शिकारीपाड़ा प्रखंड के कुशपहाड़ी हटिया परिसर के सामने सोमवार को स्वंतत्रता सेनानी सह दुमका के प्रथम सांसद लाल हेम्ब्रम की प्रतिमा का शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ने अनावरण किया। उल्लेखनीय है कि इसी हटिया परिसर के बगल से स्वतंत्रता सेनानी लाल बाबा के गांव सराय दाहा के लिए एक सड़क जाती है।
इस अवसर पर झामुमो जिला प्रवक्ता अब्दुल सलाम अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेम्ब्रम, प्रभुनाथ हांसदा, जिला परिषद सदस्य प्रकाश हांसदा, केन्द्रीय समिति सदस्य आलोक कुमार सोरेन, मुखिया सिसिलिया सोरेन, साईमन सोरेन, लालू हेम्ब्रम, ग्राम प्रधान मंटु सोरेन आदि उपस्थित थे|