पूर्व मंत्री का फुसरो में भव्य स्वागत
बेरमो : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का फुसरो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय पर पहुंचकर उनसे संगठन से संबंधित बातचीत की। हालांकि दोनों के बीच बातचीत क्या हुआ ? इस खुलासा नहीं हो सका है। इधर फुसरो में स्वागत के बाद झारखंड सरकार के बारे पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में लोगों ने वोट देकर सरकार बनाया है। जनता ही अब बताएगी कि उन्हें हेमंत सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे हो रहे हैं या नहीं। सरकार ने मईया योजना के तहत राशि मिल रही है कि नहीं। इस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की राजधानी रांची भी असुरक्षित है। राज्य में विभिन्न जगहों पर घटनाएं घट रही है। इसलिए जनता को इस बात का आकलन करते हुए यह सुनिश्चित करना है कि आगे क्या करना है। बांग्लादेशी घुसपैठियों से संबंध में पूछे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया और बात बदलते हुए कहा कि वक्फ संशोधन बिल पास हो जाने से देश के दबे कुचले मुस्लिम वर्गों को इसका लाभ मिलने वाला है।
कुछ लोग इस मामले को लेकर राजनीति कर रहे हैं। मौके पर भाजपा नेता जगरनाथ राम, मधुसुदन सिंह, रमेश स्वर्णकार, दिनेश रवि, मुकेश मिश्रा, लालमोहन महतो, राधा देवी, देवनारायण महतो, मनोज कुमार, चंदन राम, सतीश अड्डी आदि मौजूद थे।